फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: 50 किलो चूरा पोस्त के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Sun, 17 Apr 2022 03:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को दबोच दिया। गाड़ी की डिक्की से दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंजार पुलिस ने रविवार को देउरी में एक गाड़ी में सवार पंजाब के युवक को 50 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह साढ़े 4 बजे पुलिस टीम थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर की अगुवाई में बंजार से देउरी की तरफ जा रही थी। बठाहड़ की ओर से एक गाड़ी आई।

विज्ञापन


चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से पीछे की ओर भगाया। शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। हड़बड़ाहट में चालक ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगाकर इसे पहाड़ी से टकरा दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को दबोच दिया। गाड़ी की डिक्की से दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान विजय कुमार (36) और फरार गुरप्रीत (30) निवासी खिवेवाल तहसील व थाना वालाचोर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें