फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में चरस की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 12 Dec 2023 03:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

12 दिसंबर को पुलिस थाना बंजार की टीम ने पलाहच सड़क पर घर्टगाड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार में 1.940 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 12 दिसंबर को पुलिस थाना बंजार की टीम ने पलाहच सड़क पर घर्टगाड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार का निरीक्षण किया। इस दौरान कार सवार  हरिंद्र कुमार निवासी ऊंचा गांव कुनिहार और असलीम निवासी हाटकोट अर्की के कब्जा से 1.286 चरस किलोग्राम बरामद हुई।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना बंजार की टीम ने साच समीप तांदी संपर्क मार्ग में नाकाबंदी के दौरान तिजेंद्र सिंह  निवासी गांव गाडा बंजार के कब्जा से 654 ग्राम चरस बरामद की। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा  तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत हासिल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें