फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोलंगनाला की ढलान पर स्कीइंग के गुर सीख रहे युवा

Sun, 05 Feb 2023 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)

सार

स्कीइंग का बेसिक कोर्स नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें देशभर के 76 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते युवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलंगनाला की स्की ढलान पर देशभर के युवा स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली स्कीइंग का बेसिक कोर्स करवा रहा है। यह नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें देशभर के 76 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के युवा शामिल हैं।

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी ने कहा कि इस साल का पहला स्कीइंग कोर्स जनवरी में हुआ था। मनाली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद यह दूसरा स्कीइंग कोर्स है। संस्थान अधिक से अधिक कोर्स करवाकर युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण देने का प्रयास कर रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि संस्थान ने हिमाचल को दुनिया के मानचित्र पर लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। पर्वतारोहण, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, साहसिक शिविर, स्कीइंग, जल क्रीड़ा, आपदा प्रबंधन, माउंटेन बाइकिंग आदि साहसिक गतिविधियों का हजारों युवा प्रशिक्षण ले चुके हैं। साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण हासिल कर युवा रोजगार पाने में भी सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें