फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू : बरशैणी गोलीकांड में सात युवक गिरफ्तार, हत्या के अलावा एक और धारा जोड़ी गई

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मणिकर्ण के बरशैणी में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों से चार दिन से मणिकर्ण पुलिस चौकी में पूछताछ चल रही थी।

विज्ञापन


 पुलिस ने मामले में हत्या की धारा आईपीसी 302 के अलावा 120बी को भी जोड़ दिया है। 27 अप्रैल को रात करीब 12:00 बजे बरशैणी में गोली चलने से योगेश (21) की मौत हो गई थी। मामले को लेकर रविवार देर शाम करीब 6:00 बजे पुलिस ने सुरेंद्र (19),  महेश्वर सिंह (22), ठाकुर चंद (26), ऋषि ठाकुर (26), विनोद कुमार (25), जितेंद्र (22) और अनिकेत (19) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बरशैणी गांव के निवासी हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने कहा कि सातों युवक 27 अप्रैल की शाम से लेकर रात तक योगश की गाड़ी में अलग-अलग समय पर उसके साथ थे। इस दिन योगेश अपनी सेंट्रो कार में भुंतर गया था और यह सभी लड़के भी भुंतर आए थे। दो लड़के भुंतर से ही योगेश की कार में बैठे और जरी में फिर एकत्र हुए। यहां शराब पी तथा जरी के मेले में डांस किया। 
विज्ञापन


फिर जितेंद्र, सुरेंद्र महेश्वर, अनिकेत व ठाकुर चंद उसकी गाड़ी में जरी से बरशैणी को आए। रास्ते में उचधार में इन्होंने फिर शराब पी तथा करीब 11 बजे रात बरशैणी पहुंचे। वहां जितेंद्र, महेश्वर व सुरेंद्र उतर गए। ठाकुर चंद व अनिकेत गाड़ी में योगेश के साथ बरशैणी डैम तक गए, वहां से फिर वापस आए। डैम में इनको विनोद व ऋषि ठाकुर मिले, जो बरशैणी की तरफ आ रहे थे। 

इन दोनों को भी योगेश ने गाड़ी में बैठाया। करीब 11:40 बजे बरशैणी पहुंचकर उन्होंने ठाकुर चंद को उसके घर जाने वाले रास्ते के पास उतार दिया व गाड़ी मोड़कर थोड़ी दूर फिर कार रोकी। यहां ऋषि व विनोद को उतरना था। गाड़ी रुकने के बाद यह चारों गाड़ी में ही बातचीत कर रहे थे।

करीब एक मिनट बाद ही गाड़ी पर बंदूक का फायर हुआ और गोली गाड़ी के शीशे को भेदकर योगेश के गले में जा लगी, वह ड्राइविंग सीट पर बैठा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कहा कि सोमवार को सभी युवकों को लेकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें