फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लारजी में 441 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पुलिस की एक टीम लारजी चेक पोस्ट पर नाका लगाकर बैठी थी। शक के आधार पर बोलेरो कैंपर की तलाशी ली गई तो  441 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लारजी में 441 ग्राम चरस के साथ हमीरपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास यह नशे की खेप बोलेरो कैंपर की तलाशी के दौरान मिली। रविवार सुबह पुलिस की एक टीम लारजी चेक पोस्ट पर नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान पुलिस ने बोलेरो कैंपर को सामने से आते हुए देखा।

विज्ञापन


शक के आधार पर जब बोलेरो कैंपर की तलाशी ली गई तो आरोपी सिद्धार्थ राणा 21, गांव अणु, जिला हमीरपुर और पवन कुमार 22, गांव ब्रेहिण तहसील सैंज, जिला कुल्लू के कब्जे से 441 ग्राम चरस बरामद की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें