फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Manali NH: आठ लोगों ने शुरू की एनएच की मरम्मत, अब 100 लोग कर रहे हैं श्रमदान

Sun, 10 Sep 2023 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

होटल संचालक स्टाफ के साथ श्रमदान कर रहे हैं। ये देखते हुए टैक्सी ऑपरेटर, समाजसेवी और महिला मंडल भी आगे आया है। क्रेटवाल के कार्य में लगे ठेकेदार के मजदूरों के साथ लोग भी हाथ बांट रहे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए कुल्लू-मनाली हाईवे की बहाली के लिए श्रमदान करते पर्यटन कारोबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ से तबाह हुए मनाली-कुल्लू एनएच-3 के पुनः निर्माण में एनएचएआई के ठेकेदारों की लेटलतीफी के खिलाफ पर्यटन कारोबारियों के सकारात्मक आंदोलन के परिणाम सामने आ रहे हैं। पांच दिन में करीब 100 मीटर क्रेटवाल तैयार हो गई है। ये देखते हुए एनएचएआई के ठेकेदार भी मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए विवश हो गए हैं। सड़क के पुनः निर्माण के लिए चलाया श्रमदान अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है।

विज्ञापन


आठ लोगों से शुरू किए श्रमदान में अब 100 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के पास पांचवें दिन भी श्रमदान जारी रहा। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह की मुहिम से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। शनिवार को करीब 100 लोग श्रमदान करने पहुंचे। होटल संचालक स्टाफ के साथ श्रमदान कर रहे हैं। ये देखते हुए टैक्सी ऑपरेटर, समाजसेवी और महिला मंडल भी आगे आया है। क्रेटवाल के कार्य में लगे ठेकेदार के मजदूरों के साथ लोग भी हाथ बांट रहे हैं।

इसके चलते करीब 100 मीटर क्रेटवाल तैयार कर ली गई है। इसका भरान करने के बाद यह सड़क डबललेन हो जाएगी। बुद्धि प्रकाश का कहना है कि लोग उनकी मुहिम के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी स्टेक होल्डरों से श्रमदान में भाग लेने की अपील है। उनके अनुसार सड़क में लगी कंपनी गंभीर नहीं है। शनिवार को 11:00 बजे तक ईंधन नहीं होने से मशीन बंद रही। एनएचएआई के ठेकेदार कार्य में तेजी लाएं अन्यथा ऐसा न हो कि लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएं।
विज्ञापन


लोग सहयोग करें, अक्तूबर तक पूरा होगा काम
रात को काम करने के लिए समय कम मिल रहा है। प्रशासन ने 10:00 बजे के बाद यातायात पर रोक लगाई है। लोग 11:00 बजे तक भी चल रहे होते हैं। अगर जनता सहयोग करेगी तो 15 अक्तूबर तक हर हाल में सड़क बना ली जाएगी। - अशोक चौहान, रेजिडेंट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें