फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और विदेश के व्यंजनों की खुशबू से महकेगा मनाली, अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल करवाएगा प्रशासन

Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मार्च माह में पर्यटन नगरी मनाली देश और विदेश के व्यंजनों की खुशबू से महकेगा। पर्यटक और स्थानीय लोग देश और प्रदेश के अलावा विदेशों के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी ले सकेंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मार्च माह में मनाली में अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल होगा। इसमें देश के अलावा विदेश के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


विदेश के व्यंजनों को भी स्थानीय लोग परोसेंगे। फेस्टिवल में स्थानीय महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल का उद्देश्य पर्यटकों को लुभाने और स्थानीय महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को मंच प्रदान करना है। शुक्रवार को फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें