फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cloudburst: सतलुज में मिले तीन शवों की शिनाख्त, समेज में तलाश जारी; सर्च अभियान में बारिश बनी बाधा

Wed, 07 Aug 2024 04:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
मशीनों से खोद दिया पूरा समेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला जिले के सुन्नी के दोघरी गांव के पास मंगलवार को सतलुज से एक और शव मिला। रामपुर से समेज गांव से लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम ने शव निकालकर सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। देर शाम शव की शिनाख्त सिद्धार्थ निवासी नंदरूल (कांगड़ा) के रूप में हुई। सिद्धार्थ समेज में ग्रीनको प्रोजेक्ट में काम करता था। 31 जुलाई की रात को श्रीखंड चोटी पर बादल फटने के बाद समेज खड्ड में आई बाढ़ के बाद सिद्धार्थ लापता था। वहीं, दो दिन पहले नदी में मिले दो और शवों की भी शिनाख्त हुई है। इनमें रचना निवासी कनराड़ सुग्गा रामपुर, प्रीतिका पुत्री राजकुमार पांडे निवासी झारखंड शामिल हैं।

विज्ञापन


डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि ये दोनों भी समेज खड्ड में आई बाढ़ में बह गई थीं। समेज गांव से कुल 36 लोग लापता हुए थे। तीन शव बरामद होने के बाद लापता लोगों की संख्या 33 रह गई है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड समेत पुलिस की 300 लोगों की टीम इनकी खोज में जुटी है। हालांकि, छह दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान समेज गांव में एक भी लापता नहीं मिला है। रेस्क्यू दल ने यहां पर डेढ़ किमी के दायरे में मशीनों से 95 फीसदी क्षेत्र में खोदाई कर ली है। अब जिला प्रशासन लापता लोगों की तलाश में सतलुज किनारे भी सर्च अभियान तेज करेगा।  1 अगस्त को हुई बादल फटने की घटना के बाद रामपुर के समेज गांव में राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, भारी बारिश सर्च अभियान में बाधा बन रही है। भारी बारिश के कारण बचाव दल फंसा हुआ है।



एक और शव हुआ बरामद
 समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के सातवें दिन बुधवार सुबह सैंज क्षेत्र के नजदीक सतलुज नदी के किनारे एक शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया में यह शव महिला का बताया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।   
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खोजी कुत्ते की बताई जगह पर मिला महिला का शव
चौहार घाटी के राजबन गांव में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चल रहे सर्च ऑपरेशन के छठे दिन मंगलवार महिला का शव बरामद हुआ। शव की पहचान खुड्डी देवी पुत्नी चंदन लाल के रूप में हुई है। एनडीआरएफ टीम को खोजी कुत्ते की बताई जगह पर महिला का शव मिला। टीम ने पहले चट्टान को ब्लॉस्टिंग कर तोड़ा, उसके बाद करीब 10 फुट तक खुदाई की तो शव बरामद हुआ। अब लापता हरदेव को ढूंढने के लिए अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें