फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में आए नए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, लिया ये फैसला

Sat, 19 Jan 2019 10:03 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यकाल में बनाए गए ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की जिम्मेवारी बदल दी है। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को यहां कहा कि प्रदेश में सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी अब्जर्वरों को अब शक्ति प्रोजेक्ट का संयोजक लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि हाईकमान ने कांग्रेस पार्टी से देश भर के राज्यों में शक्ति प्रोजेक्ट शुरू किया था।

इस शक्ति प्रोजेक्ट से कांग्रेस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अभियान छेड़ा हुआ है। राठौर ने अब पार्टी से अधिक लोगों को जोड़ने के दृष्टिगत यह कदम उठाया है। शक्ति प्रोजेक्ट से अभी तक कितने लोगों को जोड़ा गया है। इसे लेकर ब्लाकों के नव नियुक्त शक्ति प्रोजेक्ट संयोजकों को दायित्व दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें