विधायकों के फोन नहीं सुनने वाले अफसरों पर अब विधानसभा के नियमों के तहत कार्रवाई होगी। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने अफसरशाही की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मेरा दिमाग सरका तो... लोगों के साथ मिलकर ऐसे अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना दूंगा। मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए फोन भत्ता वापस लेने का आग्रह भी किया। उधर, विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि फोन न सुनने वाले अधिकारियों के नाम लिखकर दें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान गगरेट से विधायक राकेश कालिया ने कहा कि जनता के काम के लिए भी अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठाते।