फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ओ निलिमा पर कुलदीप शर्मा ने नचाया

विज्ञापन
शिमला के गेयटी थियेटर में मल्याणा और चमियाणा छात्र संगठन द्वारा  आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे
विज्ञापन
चमियाना-मल्याण-पटगैहर छात्र संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश
विज्ञापन

रोहिनी डोगरा ने भी जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चमियाना-मल्याण-पटगैहर छात्र संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरूआत मीरा ठाकुर और रीना ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नाटियां आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने डुगे नालुए और मिलिए कोई बाशो बसिए गाने पर शानदार नाटी डाली। इसके अलावा फोक डांस, राजस्थानी, पंजाबी और हॉलीवुड डांस किया। कार्यक्रम में नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने ओ निलिमा और बिमला तेरे होटले गाने गाकर युवाओं का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा लोक गायक रोहिनी डोगरा ने अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरती ठाकुर, प्रिया ठाकुर, अक्षित नीव, नितिन और अंशुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एपीएमसी शिमला किन्नौर चेयरमैन देवानंद वर्मा, प्रत्युष वर्मा, उदयवीर सिंह भोगल और बॉबी शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन हर्ष ठाकुर, उपाध्यक्ष शीतल ठाकुर, महासचिव अनामिका ठाकुर, संयुक्त सचिव पूजा कश्यप और कोषाध्यक्ष नीव वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें