भारत बनाम वेस्टइंडीज-छह अगस्त - सात विकेट से जीत
भारत बनाम वेस्टइंडीज-चार अगस्त - 22 रन से जीत
भारत बनाम वेस्टइंडीज-तीन अगस्त - चार विकेट से जीत
दक्षिण अफ्रीका का पिछले तीन मैच का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका-19 मार्च - सुपर ओवर में जीत
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका-22 मार्च - 16 रन से जीत
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका-24 मार्च-45 रन से जीत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ष 2006 से अभी तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आठ में भारत और पांच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-अफ्रीका के बीच आखिरी टी-20 मैच 24 फरवरी, 2018 को खेला गया था, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
धर्मशाला में दूसरी बार होगा मैच
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी बार टी-20 सीरीज का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दो अक्तूबर, 2015 को दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में मैच हुआ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया था।