फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की हार पर दोषारोपणन न करें कांग्रेस नेता: राठौर

Thu, 23 May 2019 05:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस की हार के लिए नेता किसी पर दोषारोपण न करें। जिस तरीके से पार्टी की जीत साझा प्रयास होता है, वैसे ही हार किसी एक नेता पर नहीं थोपी जा सकती।

विज्ञापन


राजनीति में जीत और हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। पूर्व में कांग्रेस दस साल तक सत्ता पर रही है तो आज एनडीए की जीत हुई है। सत्ता पर हमेशा के लिए कोई काबिज नहीं रहता। भाजपा ने लोगों को भ्रमित कर लोकसभा चुनाव जीता है।  

राठौर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चारों लोकसभा सीटों पर करारी हार को लेकर कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पर परिवार का आरोप लगाते रहे हैं। अब व्यक्ति विशेष के रूप में मोदी के नाम पर आरएसएस ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन


कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से क्यों हारी, इसे लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस को निचले स्तर पर मजबूत किया जाएगा और संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाएगा।

अंतिम क्षणों में पुलवामा और बालाकोट हमलों का लाभ मोदी को मिला है। पार्टी नेताओं को एकजुट रहने की जरूरत है, तभी हम भाजपा का कड़ा मुकाबला कर पाएंगे और विपक्ष की अहम भूमिका भी निभा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें