फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम सुखबीर बादल के धारा 118 पर बयान से उखड़ी हिमाचल कांग्रेस

Wed, 07 Aug 2019 07:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें उन्होंने हिमाचल में धारा 118 में छूट देने की वकालत की है। गैर हिमाचलियों को भी जमीन खरीदने की अनुमति की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल का यह बयान उनका भाजपा के साथ कोई अंदरूनी सांठ-गांठ का एक राजनीतिक हिस्सा हो सकता है, क्योंकि अकाली दल पंजाब और केंद्र में भाजपा का एक प्रमुख सहयोगी दल है।

कांग्रेस 118 में किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ के खिलाफ  है। कांग्रेस पहले ही हिमाचल बचाओ अभियान चला चुकी है। राठौर ने साफ  किया कि अगर सरकार ने किसी भी प्रकार से धारा 118 को छेड़ने का प्रयास किया तो भाजपा को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश के लोगों और इनके हितों से खिलवाड़ कभी सहन नहीं करेगी। हिमाचल की तुलना जम्मू-कश्मीर में 370 के साथ कभी नहीं की जा सकती। प्रदेश में धारा 118 को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने लोगों की भावनाओं को देखकर लागू किया था।

यहां सीमित जमीन होने की वजह से धारा 118 में प्रदेश के लोगों के हित सुरक्षित किए गए थे। यही कारण है कि आज हिमाचल सुरक्षित है। प्रदेश का पर्यावरण भी हरे-भरे जंगलों की वजह से साफ -सुथरा है। अगर प्रदेश में बाहरी लोगों को जमीनें खरीदने की छूट मिलती है तो प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें