फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें कांग्रेसी: राठौर

Tue, 19 Nov 2019 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने गांधी परिवार की सुरक्षा से एसपीजी हटाने की निंदा करते हुए कहा कि यह निर्णय घटिया मानसिकता का परिचायक है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में जिस प्रकार से भाजपा अनाप-शनाप बोल रही है, उसका कांग्रेसी कड़ा जवाब दें। 

 उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि यह समय घर बैठने का नहीं है। कांग्रेस के लिए यह एक चुनौती है कि भाजपा के भ्रमजाल से लोगों को कैसे बचाया जाए। देश भाजपा मुक्त होना चाहता है। इसकी शुरुआत हरियाणा और महाराष्ट्र से हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारों को पटवारी परीक्षा के लिए मिलना चाहिए एक मौका

खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए राठौर ने कहा कि वह पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरी अहमियत दे रहे हैं। वह सबको साथ लेकर चल रहे हैं। हाल ही में जिलों में चलाए गए कांग्रेस के जन जागरण अभियान को लोगों का समर्थन मिला है, जिससे साफ  है कि देश और प्रदेश में भाजपा के लिए परिस्थितियां बदल रही हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि रोजगार के नाम पर किसी से अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जो परीक्षार्थी पटवारी की परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें भी परीक्षा का एक विशेष अवसर दिया जाना चाहिए। प्रशासनिक चूक का खामियाजा परीक्षार्थियों पर नहीं पड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें