फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मूलकोटी स्कूल की कृतिका वर्मा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचपी बोर्ड के घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूलकोटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान वंशिका दांगी ने 500 में से 479 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। कृतिका वर्मा ने 449 अंकों के साथ दूसरा और मन्नत ने 446 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका रानी ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने परीक्षा में सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन




मझार स्कूल की गरिमा ने 468 अंको के साथ पाया पहला स्थान
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझार में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस दौरान गरिमा ने 500 में से 468 अंक हासिल कर कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं स्नेहा ने 434 अंक प्राप्त कर दूसरा और गुंजन ने 429 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्या मंजुला शर्मा और एसएमसी प्रधान रंजीत चंदेलने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें