फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उत्कृष्ट कार्य करने पर कृष्णा ताशी और मीरा हुईं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने भेंट स्मृति चिह्न
विज्ञापन

दोनों महिलाओं को भेंट की मोटराइज्ड व्हील चेयर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के महिला विकास अध्ययन केंद्र ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

वूमन अचीवर अवार्ड के नाम से आयोजित इस समारोह में विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने लाहौल स्पीति की कृष्णा ताशी पालमो और कुल्लू की मीरा शर्मा को सम्मानित किया। कृष्णा ताषी पालमो तांका चित्रकला को जीवित रखने और इसके प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। मीरा शर्मा धान्या बूटीक चलाती हैं। अपने इस कारोबार से वह न केवल आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनी हैं, बल्कि उन्होंने चार अन्य लोगों को भी अपने इस कारोबार में रोजगार मुहैया करवाया है। दोनों महिलाओं की यह उपलब्धियां सराहनीय हैं। यह दोनों महिलाएं शारीरिक रूप से चलने फिरने में सक्षम नहीं हैं। इनका विश्वविद्यालय के शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मियों तथा कुछ लोगों ने महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र के माध्यम से आर्थिक सहयोग भी किया है। इनमें महिला विकास केंद्र की निदेशक एवं आचार्य अपर्णा नेगी का योगदान भी सराहनीय रहा है। इन दोनों महिलाओं को ‘मोटराइज्ड व्हील चेयर की व्यवस्था की है। प्रो. अपर्णा नेगी ने इसे केंद्र के सामाजिक उत्थान और कम्यूनिटी आउटरीच के तहत किया गया प्रयास बताया। इन दोनों महिलाओं को कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने उनके उत्कृष्ट कार्य और उनके जज्बे को देखकर एक प्रशस्ति पत्र और ‘मोटराइज्ड व्हइल चेयर’ भेंट की। इस मौके पर इंदिरा गांधी विवि रेवाड़ी, हरियाणा के कुलपति प्रो. जेपी यादव, एचपीयू के कुलसचिव, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, वित्त अधिकारी पीसी जसवाल और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कृष्णा ताशी पालमो ने कहा कि यह उनके लिए यादगार क्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें