फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जतोग में आग से वन तबाह, सेना की मदद से पाया काबूू

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटू में आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई थी आग की लपटें
विज्ञापन

172 बार अब तक लग चुकी हैं जंगलों में आग
250 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा हुई है तबाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में जंगलों के जलने का सिलसिला जारी हैै। एक अप्रैल से अब तक 172 से ज्यादा बार जंगलों में आग लग चुकी है। इसमें 250 हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि तबाह हुई है।

वहीं शुक्रवार को भी शहर के जंगलों में आठ जगह आग लगी। इसमें टुटू और जतोग में आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई थी। जतोग में वीरवार रात को 11 बजे जंगल में आग भड़की जो सुबह 9 बजे तक रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई थी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची दोपहर चार बजे तक आग पर काबू पाया गया। वन विभाग, सेना और स्थानीय निवासियों ने आग पर नियंत्रण पाने में मदद की।
विज्ञापन

आग लगने के बाद केवी जतोग और कैंटोनमेंट में लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। वहीं दोपहर दो बजे के करीब टुटू की बंगाली कॉलोनी के पास भी आग लग गई। हवा के कारण आग जतोग से नीचे जंगलों में लगी आग ने हवा के कारण दिशा बदली और टुटू की ओर बढ़ गई। टुटू-जतोग की आग में करीब 5 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। अग्निशामक लायक राम ने बताया कि दमकल विभाग की तीन गाड़ियां, वन विभाग के कर्मचारी और सेना के जवान आग बुझाने में जुटे हैं। आग रिहायशी इलाकों को नुकसान न पहुंचाए इसके प्रयास जारी हैैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं। अगर से आग से खतरा बढ़ता है तो भवनों को खाली करवाना पड़ेगा। इनके अलावा शहर के आसपास कंडा, हरिदेवी, बढैरी, जलोग, दरभेग और टुटीकंडी में भी आग लगी थी। जुन्गा के पास दरभोग में आग बुझाने का काम जारी है। इसके अलावा अन्य जगह पर आग पर काबू पा लिया है। वन विभाग के आरओ अजीत ने बताया कि आग रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें