फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा गर्ल्स टीम ने जीता कबड्डी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर कबड्डी मैच में कोटशेरा गर्ल्स टीम ने एनसीसी गर्ल्स को 37-15 के स्कोर हराकर जीत दर्ज की। कोटशेरा गर्ल्स टीम की कप्तान कशिश और एनसीसी गर्ल्स की कप्तान आरती थीं। पुरुषों के फाइनल मैच में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए ओपन टीम को 56-28 से हराकर खिताब जीता। द्वितीय वर्ष के कप्तान हर्षित और ओपन टीम के कप्तान हिमांशु रहे। बैडमिंटन सिंगल्स में ऋतिक ने शिवम को हराया। डबल्स मुकाबले पंकज और ऋतिक की जोड़ी ने मनीष और आकृष को 21-8 और 21-18 से पराजित किया। गर्ल्स सिंगल्स मुकाबले में ईशा ने पल्लवी को 15-4, 15-11 से हराया। वॉलीबाल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 30 अगस्त को खेले जाएंगे।
विज्ञापन



धामी कॉलेज में मनाया खेल दिवस
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रमेश चौहान ने छात्रों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें