अंतर सदनीय स्पर्धा में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, एकल नृत्य में टैगोर सदन की रुद्रा प्रथम
विज्ञापन
समूह गान में महाराणा प्रताप सदन रहा प्रथम संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी के एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों और लोक गीतों सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर तेरी मिट्टी में मिल जावां गाने की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग के एकल नृत्य में टैगोर सदन की दूसरी कक्षा के रुद्रा ने पहला, शिवाजी सदन की जाह्नवी ने दूसरा और टैगोर सदन की छठी कक्षा के ध्रुव शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। सामूहिक नृत्य में टैगोर सदन पहले, महाराणा प्रताप सदन दूसरे और भगत सिंह सदन तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान में महाराणा प्रताप सदन ने पहला, टैगौर सदन ने दूसरा और शिवाजी सदन ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में महाराणा प्रताप सदन की गुंजन ने पहला, भगत सिंह सदन की प्राची ने दूसरा और टैगोर सदन की आयुषी ने तीसरा स्थान पाया।
एकलगान में भगत सिंह सदन के अमृत पहले, महाराणा प्रताप सदन के आशीष ने दूसरा और मनखुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में टैगोर सदन के गौरव ने प्रथम, महाराणा प्रताप सदन के कृतिक ने दूसरा और भगत सिंह सदन के रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में टैगोर सदन पहले, शिवाजी सदन दूसरे और भगत सिंह सदन तीसरे स्थान पर रहा। सामूहिक नृत्य में टैगोर सदन ने पहला, भगत सिंह सदन ने दूसरा और शिवाजी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपप्रधान गोपाल डोरा, प्रबंधक रक्षित भागड़ा, सचिव संजीव कुठियाला, उपसचिव विशाल सूद, सतपाल शर्मा, अश्विनी मिनाेचा और प्रधानाचार्य विजय सिंह ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।