राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में मेरा युवा भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
ठियोग बगैन ने गायन प्रतियोगिता में मारी बाजी
नारा लेखन प्रतियोगिता में मृणाल जोशी ने पहला संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में सोमवार को नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
नृत्य प्रतियोगिता में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय सीमा महाविद्यालय रोहड़ू की टीम द्वितीय और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय शिमला की टीम तृतीय स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में ठियोग बगैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली, शिमला की टीम द्वितीय और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय शिमला की टीम तृतीय स्थान पर रही। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा की टीम प्रथम, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय शिमला द्वितीय और राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में युवराज ने पहला, मिशल ने दूसरा और ओशिन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, अंजलि जायसवाल द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुहानी ने पहला, पीयूष ने दूसरा तथा साक्षी और अंजलि रोलटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में गौरव शर्मा प्रथम, मृणाल जोशी द्वितीय और सुजल शर्मा एवं नैंसी चंदेल तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में मृणाल जोशी ने पहला, सागरिका सूद ने दूसरा और एंजेल काजलटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेता अब राज्य स्तर पर जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जनआंदोलन है। युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा मेरा युवा भारत की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग अनिल कुमार हरटा, जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत, शिमला के उपनिदेशक विपिन कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षण संस्थानों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।