शिमला। हिमाचल प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में सब-जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों के भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश जूडो संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान स्टेट रेफरी परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। स्टेट रेफरी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने सीनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया हो या हिमाचल प्रदेश जूडो संघ से मान्यता प्राप्त ब्राउन बेल्ट धारक होना अनिवार्य है। संवाद