घटना की सूचना मिलते ही आरएफएसएल टीम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी ने साक्ष्य एकत्रित किए थे। मामले की गंभीरता के दृष्टिगत महिला के पति ठाकुर दास को गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला के पिता कृष्ण चंद पहले ही ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके पति और सास की ओर से लंबे समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 12 फरवरी सुबह उसे बुरी तरह जला दिया गया, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले में जहर खाने या खिलाने की भी आशंका सामने आई है। पुलिस जांच में बेटे के जन्मदिन समारोह के शगुन के पैसों का भी विवाद सामने आया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहन एवं निष्पक्ष जांच जारी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।