फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया रेप केस: सूरज हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे संतरी को बड़ी राहत

Thu, 04 Jan 2018 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया रेप हत्याकांड की जांच के दौरान लॉकअप में हुए सूरज हत्याकांड के मुख्य गवाह संतरी दिनेश शर्मा का निलंबन वापस ले लिया है। एसपी शिमला ने हत्याकांड के बाद से निलंबित चल रहे संतरी दिनेश के बहाली आदेश कर दिए हैं। हालांकि, अभी दिनेश शर्मा को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई है। सुरक्षा कारणों से उसे पुलिस लाइन कैथू के गेस्ट हाउस में ही रखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने इसकी पुष्टि की है। हत्याकांड के आरोपी आईजी जैदी, एसपी नेगी समेत नौ पुलिस वालों की गिरफ्तारी में संतरी की गवाही अहम रही है। कुछ दिन पहले ही संतरी के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दिनेश की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कांस्टेबल दिनेश शर्मा पिछले छह महीने से सस्पेंड चल रहा था।

छह जुलाई को कोटखाई क्षेत्र के दांदी जंगल में गुड़िया (काल्पनिक नाम) की लाश दुराचार के बाद निर्वस्त्र अवस्था में पड़ी थी। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुराचार और हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद छह लोगों को दुराचार और हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन्हीं आरोपियों में से एक आरोपी सूरज सिंह की कोटखाई थाने में हत्या हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश के अलावा हेड कांस्टेबल विपिन को भी बहाल किया

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन - फोटो : File Photo
पुलिस थाने में दूसरे आरोपी राजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। ये मामला मुंशी दिनेश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया। बाद में गुड़िया केस और लॉकअप हत्याकांड मामले को सीबीआई को दिया गया तो दिनेश शर्मा ने बयान दिया कि उससे जबरदस्ती ये रिपोर्ट लिखवाई गई।

उसे मालूम ही नहीं है कि सूरज सिंह को किसने मारा। जब वह रात को नौ से 12 बजे के बीच कोटखाई पुलिस थाने में तैनात था तो उस वक्त थाना प्रभारी सूरज सिंह को ऊपरी मंजिल में ले गए थे। फिर जब उसकी ड्यूटी खत्म हुई तो लॉकअप में राजू ही अकेला था।

सीबीआई ने बाद में इस मामले में पहले आईजी जहूर एच जैदी, डीएसपी मनोज जोशी, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह समेत आठ पुलिस वालों को गिरफ्तार किया। बाद में शिमला के पूर्व एसपी को भी गिरफ्तार किया गया।

कोर्ट में पेश किए गए चालान में भी आरोप लगाया गया कि सूरज सिंह हत्याकांड को पुलिस वालों ने ही अंजाम दिया है। मामले में दिनेश अहम गवाह है। बीते दिनों गुड़िया मामले की लड़ाई लड़ रहे मदद सेवा ट्रस्ट ने भी संतरी दिनेश शर्मा की सुरक्षा का मामला उठाया। अब शिमला पुलिस ने दिनेश शर्मा को बहाल कर दिया है। 

शिमला पुलिस ने दिनेश शर्मा के अलावा हेड कांस्टेबल विपिन को बहाल कर दिया है। कोटखाई थाने में तैनात हेेड कांस्टेबल विपिन को भी दिनेश शर्मा की तरह ही सस्पेंड कर दिया गया था। पुलिस हिरासत में हुई हत्या के मामले में सीबीआई को उसका रोल नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें