फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में जुटी सीबीआई की मदद को दिल्ली से पहुंची विशेष टीम

Mon, 02 Apr 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
विज्ञापन

प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्याकांड के अंतिम दौर की जांच में जुटी सीबीआई टीम की मदद के लिए दिल्ली से एक विशेष टीम पहुंच गई है। यह टीम मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को तकनीकी सहयोग देगी।

विज्ञापन


यह टीम अब तक की जांच में मिले साइंटिफिक और अन्य साक्ष्यों की रिपोर्ट का अध्ययन कर जांच टीम की केस डायरी तैयार करने में मदद करेगी। सूत्रों की मानें तो आठ महीने की जांच के दौरान सीबीआई ने सैकड़ों लोगों के खून और दांत के सैंपल लिए थे।

उनके खून से डीएनए के सैंपल भी गुड़िया के शरीर से मिले डीएनए सैंपल से मिलान के लिए लिए गए। इतनी ही संख्या में मोबाइल टावर रिपोर्ट भी मंगाई गई थीं। एक-एक कर यह सारी रिपोर्ट जांच टीम के पास पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अब इनके अध्ययन को तकनीकी टीम शिमला पहुंच र्गई है। संदिग्धों की हर मूवमेंट पर भी सीबीआई लगातार नजर रखे हुए है। सूत्रों का कहना है कि एक फरार आरोपी के हत्थे चढ़ते ही सीबीआई मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर सकती है। 

25 को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट देगी सीबीआई
सीबीआई को इस केस में 25 अप्रैल को अपनी स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय में दायर करनी है। ऐसे में सीबीआई ने मामले के खुलासे के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

चूंकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर वह 25 अप्रैल की रिपोर्ट से संतुष्ट न हुआ तो 9 मई को सीबीआई के निदेशक को हिमाचल हाईकोर्ट में पेश होना होगा। ऐसे में सीबीआई ने भी इसे साख का सवाल बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें