फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने उल्टे पांव निकाली रैली, सीबीएसई के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 02 Apr 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक मामले में एनएसयूआई की जिला सिरमौर इकाई ने रविवार को नाहन में बैक टू स्टेप (उल्टे पांव) प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी मांगी।

विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव ओपी ठाकुर को प्रदर्शन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर दिल्ली गेट, बड़ा चौक व गुन्नूघाट होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंची।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष कपिल शंकवाण ने कहा कि सीबीएसई के बड़े अधिकारियों की नाकामी से 10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश सचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि बोर्ड व सरकार की इस करतूत से देश के 28 लाख विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ हुआ है।
विज्ञापन


अब छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जब तक गुनहगारों को सजा नहीं मिलेगी, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

इस मौके पर इकाई के पूर्व कार्यकर्ता रविंद्र सिंह, शुभम शर्मा, नितेश शर्मा, रमेश, रणजीत, विक्रम, राहुल, राजीव, कपिल, मुकेश, अतुल, रणदीप, नीटू, योगेश, विपिन, कमलेश, ईशु, रोहित, प्रमोद, अंकुर ठाकुर, व सुरेंद्र समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें