फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया रेप केस: CBI निदेशक जांच से संतुष्ट, हाईकोर्ट में दिया शपथ पत्र

Wed, 09 May 2018 08:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई में हुए गुड़िया रेप एवं हत्या मामले पर सीबीआई डायरेक्टर ने शपथपत्र दाखिल किया। शपथपत्र के माध्यम से निदेशक ने हाईकोर्ट को बताया कि वह अभी तक की जांच से संतुष्ट हैं। कोर्ट ने शपथपत्र का अवलोकन करने के बाद फिलहाल उनको इस मामले में निजी तौर पेश होने से छूट दे दी।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने 29 मई तक जांच संबंधी प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा।

साथ ही हाईकोर्ट ने मीडिया में आए दिन इस मामले में हुई गिरफ्तारी पर संदेह की खबरों को सीबीआई के संज्ञान में लाते हुए आदेश दिए कि सीबीआई जांच के सभी पहलुओं पर अपने विकल्पों को खुला रखकर कार्रवाई करे। इससे जनता में उत्पन्न आशंकाओं का निराकरण भी होगा और जनता का सीबीआई पर भरोसा भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- विकल्प खुला रखकर करें कार्रवाई, लोगों की दूर होंगी आशंका

बता दें कि सीबीआई ने अपनी 11वीं स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए कहा था कि यह उनकी अंतिम स्टेटस रिपोर्ट है। सीबीआई का कहना था कि उन्होंने मामले में जांच पूरी कर ली है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसका सीबीआई रिमांड पूरा होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस आरोपी की पहचान गुप्त रखी गई है।

सीबीआई का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में वह सक्षम कोर्ट के समक्ष चालान पेश कर देगी। चालान दायर करने से पहले भी वह हाईकोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट दायर कर मामले की पूरी जानकारी देगी, जिसमें सब कुछ सार्वजनिक कर दिया जाएगा। मामले में अब अगली सुनवाई 29 मई को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें