शिमला में हुए गुड़िया प्रकरण के बाद स्थिति को काबू करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। जिस तरह यह सारा प्रकरण हुआ उससे पूरे हिमाचल का माहौल खराब हो गया है। इस केस के आरोपियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। यहां तक आरोपियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।
ताकि दोबारा ऐसा करने के बारे में कोई न सोचे। यह बात मोहाली पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि शिमला प्रकरण पूरी तरह से निंदनीय है। हिमाचल खासकर शिमला जो राज्य की राजधानी है। वहीं, एक टूरिस्ट प्लेस है। वहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोगों को आना-जाना लगा रहता है।