फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संतुलित आहार पर महिलाओं को बांटा ज्ञान, पौष्टिक व्यंजनों और अनाजों की प्रदर्शनी भी लगाई

Fri, 22 Sep 2023 02:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत धनेड़ के तलासी गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
संतुलित आहार पर महिलाओं को बांटा ज्ञान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत धनेड़ के तलासी गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रीता कुमारी खंड समन्वयक पोषण अभियान की ओर से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की पोषण अभियान की शुरुआत 8 मार्च 2018 से राजस्थान के झुंझुनू जिले से हुई और इसका उद्देश्य कुपोषण तथा शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर कर लोगों को संतुलित आहार लेने तथा जंक फूड से बचने के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया की हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय पोषण माह पहली से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें आंगनबाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने परंपरागत व्यंजनों को अपनाने तथा खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों के इस्तेमला और हरी पत्तेदार सब्जियों के अधिक से अधिक उपयोग पर जानकारी दी। कार्यक्रम में तिलक राज वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी की ओर से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के सदस्यों महिला मंडल सदस्यों आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनिता ठाकुर, आशा कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, मीरा कुमारी ने भाग लिया। इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों तथा अनाजों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें