फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल पूरे कर मिशन रिपीट करेगी भाजपा सरकारः किशन कपूर

Wed, 20 Jun 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि विपक्ष सरकार की चिंता न करे। जयराम सरकार सफलता के साथ 5 साल पूरे कर प्रदेश में मिशन रिपीट करेगी। किशन कपूर मंगलवार को विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जल्दबाजी में हैं। अपने साथ पहले विधायकों को कर लें। उन्होंने कहा कि हरोली हलके में भी झूठ की राजनीति की जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास की नई योजनाएं शुरू की हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस अपनी लड़ाई में उलझी हुई

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सत्ता से बेदखल होने की हकीकत को अभी तक पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए अपनी ही पार्टी में नेतृत्व की लड़ाई लड़ने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई में उलझी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाने के लिए मोर्चा खोले हुए हैं। कपूर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास बोलने को कुछ नहीं है इसलिए बेतुके बयान दिए जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार की जयराम की उपलब्धियों से कांग्रेस हिल गई है और कांग्रेस के नेताओं में बौखलाहट दिख रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें