फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 23549 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करेंगे बैंक

Wed, 20 Jun 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बैंकों को 23549 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करने का लक्ष्य दिया गया। बताया कि ग्राम स्वराज दो प्रदेश में शुरू हो चुका है। इसके तहत जिला चंबा को पूर्ण रूप से समावेशित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला के 93 गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 
प्रदेश के जनमंच कार्यक्रम में अब सरकारी विभागों के अधिकारियों के अलावा बैंक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने बैंक प्रबंधनों से इस कार्यक्रम में मौजूद रहकर लोगों को पेश आने वाली बैंकिंग समस्याओं को दूर करने को कहा।

 
Trending Videos

96 हजार किसानों का डाटा अपलोड नहीं

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बैंक अभी भी उदासीन बने हुए हैं। मार्च महीने में हुई बैठक में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने बैंकों को किसानों का डाटा भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे।

मंगलवार को हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 148वीं बैठक में बताया गया कि 96 हजार किसानों का डाटा अभी भी अपलोड नहीं हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने इस पर नाराजगी जताई और बैंकों को 30 जून तक डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

डाटा अपलोड नहीं होने से किसानों-बागवानों को हो रहा ये नुकसान

उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में मामले अधिक लंबित हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में मामले अधिक लंबित हैं।

 उन्होंने बैंकों को चेताया कि डाटा अपलोड नहीं होने से किसानों-बागवानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा संशोधित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कृषि निदेशक को इस बाबत 15 जुलाई से पहले बैठक कर उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। 

यूको बैंक के महाप्रबंधक विवेक कौल ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में 6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अमर नाथ तथा नाबार्ड के महाप्रबंधक किशन सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें