फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एक व्यक्ति को दो नामों से जारी कर दी किसान सम्मान निधि

Sun, 19 Sep 2021 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

प्रदेश भू रिकॉर्ड और राजस्व विभाग के निदेशक ने प्रदेश की सभी पंचायतों में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची चस्पां करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पंचायत सचिव, पटवारी और नंबरदार तीन लोगों की कमेटी को पीएम किसान सम्मान निधि मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
एक व्यक्ति को दो नामों से जारी कर दी किसान सम्मान निधि(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही किसान को दो अलग-अलग बैंक खातों में पीएम सम्मान निधि बांटी गई है। यह मामला विकास खंड बमसन का है। एक खाते में उपनाम कुमार है तो दूसरे में शर्मा है। जबकि पिता का नाम और घर का पता दोनों खातों में एक ही दर्शाया है। मामला उजगार होते ही राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विभाग का कहना है कि एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग नाम से पीएम किसान सम्मान निधि हासिल करने का अनोखा मामला सामने आया है। जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में अपात्र परिवारों ने पीएम किसान सम्मान निधि के करीब 98.40 लाख रुपये डकारने का मामला भी सामने आ चुका है।

विभाग ने जांच के बाद करीब 42 लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। जबकि राशि को वसूलने की प्रक्रिया जारी है। इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश भू रिकॉर्ड और राजस्व विभाग के निदेशक ने प्रदेश की सभी पंचायतों में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची चस्पां करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पंचायत सचिव, पटवारी और नंबरदार तीन लोगों की कमेटी को पीएम किसान सम्मान निधि मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। उधर, जिला राजस्व अधिकारी देवराज भाटिया ने कहा कि अपात्र लोगों से पीएम किसान सम्मान निधि को वसूलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग नाम से सम्मान निधि हासिल करने के मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें