फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ से मंडी-भराड़ी पुल तक यातायात बंद

Fri, 09 Jun 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

10 जून सुबह से प्रशासन के अगले आदेशों तक कैंची मोड़ से मंडी-भराड़ी पुल तक यातायात के लिए सुरंग बंद रहेगी। फोरलेन तैयार होने के बाद सुरंग से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। 
विज्ञापन
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंग नंबर एक का कार्य अंतिम चरण में है। 10 जून सुबह से प्रशासन के अगले आदेशों तक कैंची मोड़ से मंडी-भराड़ी पुल तक यातायात के लिए सुरंग बंद रहेगी। फोरलेन तैयार होने के बाद सुरंग से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बीच में निर्माण कार्य के चलते कभी इसे यातायात के लिए खोला जा रहा था तो कभी बंद कर दिया जा रहा था। इस कारण लोगों के साथ निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी भी परेशान हो रहे थे।

विज्ञापन


सूचना के अभाव में लोग फोरलेन का रुख करते और आगे जाकर जब यातायात बंद होता तो उन्हें वापस आना पड़ता। लोग मांग कर रहे थे कि प्रशासन अधिकारिक सूचना करे कि यातायात के लिए किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बंद है। इसके चलते उपायुक्त ने यह निर्णय किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वारघाट-किरतपुर और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का प्रयोग करें। किरतपुर से बिलासपुर और मंडी की ओर जाने वाले वाहन चालक पंजपीरी और मझेड़ से फोरलेन की तरफ न जाएं और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें