फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ये व्यवस्था

Fri, 13 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा का शेड्यूल तय हो गया है।  किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा 1 से 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान तांगलिंग गांव में स्वागत द्वार बनाया जाएगा और श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


तांगलिंग बेस कैंप और गणेश पार्क के पास कैंप लगाकर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। चिह्नित स्थानों पर पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। 

वीरवार को उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में सहायक आयुक्त-उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान यात्रा कमेटी का गठन भी किया गया। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कल्पा को कमेटी का अध्यक्ष जबकि मुख्य
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, तहसीलदार कल्पा, उप पुलिस अधीक्षक रिकांगपिओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, कमांडेंट होम गार्ड एवं अग्निशमन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें