चीन से लगती सीमा वाले इलाकों के दौरे पर निकले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मंगलवार को किन्नौर के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेना और पुलिस अधीक्षकों के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने किन्नौर के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आर्मी और पुलिस अधीक्षकों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर गहनता से चर्चा की।