हिंदी और पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गायिका राखी गौतम के नाम रही। राखी ने हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गानों से दर्शकों को खूब नचाया। कार्यक्रम में नाचन ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के महासचिव चमन उपमन्यु व जिला महासचिव लाभ चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में राखी गौतम और भाग सिंह स्टार कलाकार रहे। दोनों स्टार कलाकारों ने पंडाल में पूरी तरह से समां बांधे रखा और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व संध्या कार्यक्रम में सराज क्वीन सुमन शर्मा, लेक्चरर पवनजीत कश्यप, लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने पहाड़ी, कुल्लवी और कांगड़ी गीत पेश कर मनोरंजन दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
दिन के कार्यक्रमों में नव नवज्योति स्कूल गोहर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चैलचौक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही महिला मंडल पंचवीर शाला, महिला मंडल जयदेव भालोठी तथा महिला मंडल माता कश्मीरी टिक्कर धार ने मेले में आए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले में आए व्यापारियों के मनोरंजन व लोकल कलाकारों को मंच देने के लिए इलाके के कुछ लोगों ने आयोजन का बीड़ा उठाया है। जिसमें कलाकार निशुल्क अपनी प्रस्तुतियां पेश कर रहे हैं। इस मौके पर हेम सिंह ठाकुर, नानक चंद, चिंतराम डोगरा, हरीश चौहान, विनोद कुमार, मुरारी लाल आचार्य, ललित कुमार, लुद्रमणि, घनश्याम, रूप चंद, लोक गायक लीलाधर चौहान व अन्य मौजूद रहे।