सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में खुशाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी को पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्व सैनिक जो युवा अवस्था में देश की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त होकर आते हैं, उन्हें पुन: रोजगार देना प्राथमिकता रहेगी।