फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस सचिव हीरा पाल ने दिया इस्तीफा, राठौर पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 30 Jul 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हीरा पाल ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जब से कुलदीप राठौर ने कमान संभाली है, तब से पार्टी का ग्राफ गिर रहा है।

विज्ञापन


छह माह के कार्यकाल में राठौर पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कार्य नहीं कर पाए। इसी वजह से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ रहे हिमाचल में पार्टी की दुर्गति हुई है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कोई नहीं पूछ रहा है।

दलबदलुओं को प्रथम पंक्ति में स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अब मान-सम्मान के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। उधर, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि हीरा पाल वर्तमान में प्रदेश सचिव नहीं हैं। ऐसी स्थिति उनके इस्तीफा देने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें