फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: हिमाचल के तीन मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक, शनिवार को स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे

Fri, 03 Feb 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रहे खेलो इंडिया यूथ नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश के तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरूष वर्ग में बादल, महिला वर्ग में अंजना ठाकुर और कशिश ने सेमीफाइनल में जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन
मुक्केबाजी में हिमाचल को तीन पदक मिलना तय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रहे खेलो इंडिया यूथ नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश के तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरूष वर्ग में बादल, महिला वर्ग में अंजना ठाकुर और कशिश ने सेमीफाइनल में जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को यह तीनों मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए दमखम दिखाएंगे। इन तीनों के फाइनल में पहुंचने से प्रदेश के तीन सिल्वर मेडल पहले ही पक्के हो गए हैं। हिमाचल के मंडी के बॉक्सर बादल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में शुक्रवार को अरुणाचल के बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बादल का मुकाबला पंजाब के मुक्केबाज से होगा।

विज्ञापन


इधर, किन्नौर की कशिश (51) ने मध्य प्रदेश की बॉक्सर को 3-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। कशिश फाइनल में कर्नाटक की मुक्केबाज के साथ गोल्ड के लिए भिड़ेंगी। 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के आनी की अंजना ठाकुर ने तमिलनाडु की मुक्केबाज को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में अंजना का मुकाबला मणिपुर की मुक्केबाज के साथ होगा। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव सुरेंद्र शांडिल, कोच दिनेश जयतोली और गायत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के तीन मुक्केबाजों ने पदक पक्के कर लिए हैं। शांडिल ने उम्मीद जताई कि तीनों मुक्केबाज स्वर्ण पदक जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें