फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Women Weightlifting League: हरियाणा की संजना ने यूथ और जूनियर वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

Sun, 19 Jun 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

यूथ वुमन 71 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की संजना ने स्वर्ण पदक और 10 हजार रुपये, पुडुचेरी की आर हैरिन ने रजत पदक और आठ हजार रुपये व उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव ने कांस्य पदक और छह हजार रुपये बतौर पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का पांचवां दिन हरियाणा की वेटलिफ्टर  संजना के नाम रहा। संजना ने 71 किलोग्राम भारवर्ग के यूथ और जूनियर वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। यूथ वुमन 71 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की संजना ने स्वर्ण पदक और 10 हजार रुपये, पुडुचेरी की आर हैरिन ने रजत पदक और आठ हजार रुपये व उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव ने कांस्य पदक और छह हजार रुपये बतौर पुरस्कार प्राप्त किए। इसके अलावा महाराष्ट्र की संध्या भास्कर, झारखंड की आरोही कुमारी, महाराष्ट्र की राजलक्ष्मी जयसिंह, हिमाचल प्रदेश की प्रज्ञा शर्मा और अंजनी घंगोरिया को भी नकद इनामी राशि दी गई। 

विज्ञापन


जूनियर वर्ग में 71 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की संजना ने स्वर्ण पदक और 15 हजार रुपये, पंजाब की नवदीप कौर ने रजत पदक और 10 हजार रुपये तथा ओडिशा की मोनाली साहू ने कांस्य पदक और आठ हजार रुपये की इनाम राशि प्राप्त की। महाराष्ट्र की आर हैरिनी, महाराष्ट्र की संध्या भास्कर, झारखंड की आरोही कुमारी, हरियाणा की मानवी और असम की चवीना सोनोवाल को भी इनामी राशि दी गई।

सीनियर वुमन 71 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की हरजिंदर कौर ने स्वर्ण पदक व 20 हजार रुपये, पंजाब की नवदीप कौर ने रजत पदक व 15 हजार तथा महाराष्ट्र की त्रुपती माने ने कांस्य पदक और 12 हजार की इनामी राशि हासिल की। ओडिशा की मोनाली साहू, पुडुचेरी की हैरिनी ने 8000 और 6000 की धनराशि प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां में चल रही है।
विज्ञापन


विजेता प्रतिभागियों को बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुनी शर्मा, नगरोटा बगवां के एसडीएम मनीष शर्मा, प्रदेश लोक निर्माण विभाग नगरोटा बगवां के अधिशासी अभियंता डॉ. सुरेश बालिया, प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी व इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेश भंडारी, पालमपुर के डीडीएम पंकज चड्ढा और टेक्निकल ऑफिसर खुशबू यादव ने नकद राशि और मेडल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें