फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेलो इंडिया सेंटर के मुक्केबाजों ने मंडी में जीते 9 पदक

Sat, 01 Jul 2023 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नौ पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नौ पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता सुंदरनगर के हटगढ़ स्कूल में हुई। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रज्जवल ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, सान्या ने 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, सिमरन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, रीना ने 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

पुरुष वर्ग में सन्नी ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, प्रत्यूष ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, बादल ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, कुणाल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और रिषभ ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


बिलासपुर में खेलो इंडिया सेंटर अप्रैल में शुरू किया गया था। सेंटर में जुड्डो, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग का अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं। सेंटर के खिलाड़ियों ने पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है। पहली ही प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से कोचिंग स्टाफ खुश है। जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने सेंटर की बॉक्सिंग कोच छोटू लोरा और खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें