फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में खलग स्कूल ओवरऑल चैंपियन

Fri, 29 Aug 2014 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में करवाई गई अंडर 19 आयुवर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खलग स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन चुना गया।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 25 से 29 अगस्त तक आयोजित की गई। खलग स्कूल ने भाषण प्रतियोगिता, वाद्ययंत्र, एकल गान, समूह गान, नाटक, नाटी और मार्च पास्ट में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद स्कूल की टीम को ओवरऑल विजेता चुना गया।

स्कूल प्रिंसिपल हरदेव सिंह ने इस सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों और छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने सभी शिक्षकों को भी इस जीत के लिए बधाई दी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुश ठाकुर ने भी सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि हाल ही में स्कूल के छात्रों ने धमून पंचायत पौधारोपण अभियान भी चलाया जिसमें 300 से अधिक पौधे रोपे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें