18 साल के अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति खादी एवं ग्रामोउद्योग के माध्यम से कारोबार शुरू कर सकता है। खादी एवं ग्राम उद्योग के माध्यम से 25 लाख रुपये तक की यूनिट स्थापित की जा सकती है।
पूर्व सरकार ने तो सामान्य बजट को 25 फीसदी कम करने का फरमान जारी कर दिया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने उसे फिर से बहाल किया है। खादी एवं ग्रामोउद्योग विभाग के पास वर्तमान में स्टॉफ की भारी कमी चल रही है।
प्रदेश में विभाग को 167 विभिन्न पद स्वीकृत हैं, वर्तमान में अभी 81 अधिकारी और कर्मचारी विभाग के पास काम कर रहे है। जिसका असर काम पर भी पड़ रहा है। गुलेरिया ने कहा कि इस संबंध में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखा गया है।