लाहौल प्रशासन ने जिला प्रशासन कुल्लू और बीआरओ की मदद से सैलानियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया है। फंसे हुए जिन सैलानियों के पास फोर-वाई-फोर वाहन हैं, वे अपनी गाड़ियों से मनाली की तरफ निकल रहे हैं। अन्य सैलानियों को जिला प्रशासन के वाहनों से निकाला जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी के बीच 90 सैलानी पिछले चार दिन से फंसे हैं। इसकी सूचना शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन लाहौल ने दी। बताया जा रहा है कि इनमें एक स्थानीय महिला मरीज भी शामिल है। महिला को कुल्लू रेफर किया गया है। लाहौल प्रशासन ने जिला प्रशासन कुल्लू और बीआरओ की मदद से सैलानियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया है। फंसे हुए जिन सैलानियों के पास फोर-वाई-फोर वाहन हैं, वे अपनी गाड़ियों से मनाली की तरफ निकल रहे हैं। अन्य सैलानियों को जिला प्रशासन के वाहनों से निकाला जा रहा है। ये सैलानी सिस्सू से केलांग के बीच फंसे हैं। इन्होंने होटलों और होम सटे में पनाह ली है।
विज्ञापन
एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बताया कि अधिकतर सैलानी बाहरी राज्यों के हैं। ये सैलानी फोर-वाई-फोर वाहनों से लाहौल पहुंचे हैं। बताया कि बर्फबारी के कारण अटल टनल बंद होने से लाहौल के विभिन्न हिस्सों में करीब 90 लोग फंसे हैं। ये सभी लोग सुरक्षित हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कुल्लू प्रशासन के साथ बीआरओ की मदद ली जा रही है।
नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू तक पहुंचाए सैलानी
एसडीएम ने बताया कि केलांग में फंसे अधिकतर सैलानियों को नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू नर्सरी तक पहुंचाया गया है। खराब मौसम के बीच बचाव अभियान में खुद एसडीएम प्रिया नागटा के साथ डीएसपी हेमंत और परियोजना अधिकारी मनोज कुमार भी शामिल रहे। प्रिया नागटा ने बताया कि देर शाम तक सभी लोगों को मनाली पहुंचाया जाएगा।