काजा में नौ दिवसीय निशुल्क आइस स्केटिंग प्रशिक्षण कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें स्की हिमालय व एयर हिमालय के निदेशक अमिताभ शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से काजा में नौ दिवसीय निशुल्क आइस स्केटिंग प्रशिक्षण कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें स्की हिमालय व एयर हिमालय के निदेशक अमिताभ शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुंगा बांगपो ने प्रथम, जेबी तंजिन टशी ने दूसरा और नवांग ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर कुंगा यंगचेन, दूसरे पर नवांग लिजोम और तीसरे स्थान पर छुकित रही। इस दौरान प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं इस प्रतियोगिता में पांच लड़के और पांच लड़कियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अमिताभ शर्मा ने कहा कि स्पीति में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं है। बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहे है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नायब तहसीलदार प्रेम चंद, स्पीति प्रशासन, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल स्पीति, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रोशन लाल, जिला शिमला के अध्यक्ष इक्ष्वाकु, छेरिंग बौद्ध का का आभार जताया।