फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हरियाणा के पिंजौर से मुख्य तस्कर 49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में ठिकाना बनाकर ठियोग और कोटखाई के युवाओं तक पहुंचा रहा था सफेद जहर की खेप
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं दो मामले
पुलिस थाना ठियोग में दर्ज मामले पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के पिंजौर में दबिश देकर मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ठियोग का रहने वाला है और पिंजौर में ठिकाना बनाकर ठियोग तथा कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 ग्राम चिट्टा और 1,02,500 रुपये नकद तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। सिटी के एएसपी मेहर पंवार ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस थाना ठियोग में 13 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 12 नवंबर को कार्रवाई करते हुए कोटखाई तहसील के पपिल भूषण (37) और सुरेश (39) को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।

दोनों आरोपियों से पूछताछ और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण में सामने आया कि वह ठियोग निवासी ओमकार उर्फ ओमी से चिट्टा खरीदते थे। ओमकार इन दिनों हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे और इसका भुगतान नकद में करते थे। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान की और एक टीम को हरियाणा भेजा। पुलिस ने 15 नवंबर को पिंजौर में आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा, 1,02,500 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस अब तक कुल करीब 72 ग्राम चिट्टा बरामद कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ओमकार के खिलाफ वर्ष 2021 में पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए थे। इसके बावजूद वह दूसरे राज्य में रहकर ठियोग और कोटखाई क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्करों के 70 नेटवर्क किए ध्वस्त
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में विशेष अभियान के तहत अब तक बाहरी राज्यों से 94 मुख्य नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कई कुख्यात तस्कर शामिल हैं। वर्ष 2025 में आठ और वर्ष 2024 में 15 मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए थे। इसी तरह बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर वर्ष 2026 में अब तक अंतरराज्यीय नशा तस्करी के 70 नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं। वर्ष 2025 और 2024 में ऐसे चार-चार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई अब केवल स्थानीय स्तर पर नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें