फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता: बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट स्पर्धा के लि

Wed, 24 Jan 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से बुधवार को कोल डैम में लड़कियों की जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता के लिए किया गया। 
विज्ञापन
कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से बुधवार को कोल डैम में लड़कियों की जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें मनु ठाकुर, इशिता ठाकुर, आर्या ठाकुर, मीनाक्षी, एंजलिना चंदेल, सानिया ठाकुर, दृष्टि धर, दीया ठाकुर, पलक, कशिश वर्मा, सानिया ठाकुर और मुस्कान शामिल हैं। ये खिलाड़ी 9 से 12 फरवरी तक भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि 200 मीटर (सी-1) में सानिया प्रथम, दिव्या द्वितीय और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


सी-2 में पलक व दिव्या ठाकुर ने पहला, सानिया ठाकुर व कशिश वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर (के-1) में मनु ठाकुर पहले, आर्या ठाकुर दूसरे और एंजलिना चंदेल तीसरे स्थान पर रहीं। के-2 में आर्या ठाकुर व मीनाक्षी ने पहला, दृष्टि धर व एंजलिना चंदेल ने दूसरा और मनु ठाकुर व मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर (सी-2) में पलक व दीया ठाकुर प्रथम रहीं। 500 मीटर (के-2) में दृष्टि धर व एंजलिना चंदेल प्रथम, आर्या ठाकुर व मीनाक्षी द्वितीय और इशिता व शनाया ठाकुर तृतीय रहीं। 500 मीटर (सी-1) में पलक ने पहला, सानिया ठाकुर ने दूसरा और दीया ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर (के-1) में मनु ठाकुर ने पहला, दृष्टि धर ने दूसरा और आर्या ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कोलडैम प्रोजेक्ट से एचआर सुजाता मुख्यातिथि और डॉ. तनुजा अग्रवाल वशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में एसोसिएशन महासचिव डॉ. पदम गुलेरिया और प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें