पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंडी सीट से कांग्रेस टिकट देने की वकालत की है। द्रंग में बैठक की अध्यक्षता कर रहे कौल सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वीरभद्र सिंह ही पार्टी के सशक्त और जिताऊ चेहरा हो सकते हैं।
यह तभी संभव है, जब पार्टी हाईकमान उन्हें चुनाव लड़ाने और पूर्व मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक हों। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।
2014 में जुमलों के दम पर प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली मोदी सरकार वायदों पर खरा नहीं उतरी है। कांग्रेस सरकार में डीजल और पेट्रोल 40 और 60 रुपये प्रति लीटर मिलता था। आज तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।
हिमाचल सरकार हर तीसरे महीने 500 करोड़ का कर्ज लेकर काम चला रही है। कर्मचारियों की तनख्वाह बैंक से लोन लेकर दी जा रही है। प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में विकास के तमाम कार्य ठप पड़े हैं।