फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने रुपये बढ़ाए जाए दूध के दाम, दुग्ध उत्पादकों ने उठाई मांग

Fri, 30 Nov 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नारकंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नारकंडा ब्लॉक की बनाहर पंचायत के चिमथला, बनाहर और छबोग गांव के दुग्ध उत्पादकों ने प्रदेश सरकार दूध के दामों में बढ़ोतरी की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल्कफेड की ओर से दुग्ध उत्पादकों से 17 से 18 रुपये प्रति किलो दूध की खरीदारी कर रहा है।

विज्ञापन


इससे उत्पादकों को घाटा सहन करना पड़ रहा है। छबोग महिला मंडल प्रधान सीमा देवी, श्याम सिंह, जोगेंद्र सिंह, मीना, लत्ता देवी ने कहा कि इन दिनों चोकर की बोरी 1050 रुपये में मिल रही है और घास की कीमत भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मिल्कफेड समय पर लोगों को दूध के पैसों का भुगतान नहीं कर रहा। कभी दो महीने तो कभी तीन महीने बाद दूध के दाम दिए जाते हैं। राजीव गांधी पंचायत राज
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश समन्वयक दीपक राठौर ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें आप बीती सुनवाई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समझ उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें