फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइलें उखाड़ कसुम्पटी बाजार में होगी अब टारिंग, कल से बंद रहेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
टाइलें हटाकर सड़क की मरम्मत करेगा लोनिवि
विज्ञापन

तीन दिन वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कसुम्पटी बाजार में लगी टाइलें उखाड़ी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग बाजार में टाइलों की जगह अब टारिंग करने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग शनिवार से बाजार में टारिंग का काम शुरू करने जा रहा है। इस कार्य के चलते कसुम्पटी चौक से लेकर बाजार होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक वाहनों की आवाजाही अगले तीन दिन के लिए बंद रहेगी। इस दौरान लोग वाया पंथाघाटी विकासनगर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार 14 से 16 मई तक बाजार में सड़क की टारिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते बाजार में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने पहले इस सड़क पर इंटरलॉक टाइलें लगाई थीं। लेकिन पेयजल लाइनों में लीकेज और वाहनों की आवाजाही के चलते यह टाइलें जगह जगह से उखड़ गई थी। इससे बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। अब लोक निर्माण विभाग इन टाइलों को उखाड़कर सड़क पर टारिंग करेगा। इसके अलावा नालियों पर लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इससे सड़क भी चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक कसुम्पटी बाजार की सड़क पर टारिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें